धनबाद, मई 5 -- अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शालीमार मैदान में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा सोमवार को सामूहिक हवन पूजन एवं विभिन्न संस्कार के साथ संपन्न हुआ। समापन पर काफी संख्या में आस पास के श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञपवित संस्कार सहित दीक्षा, नामकरण व विद्यारंभ आदि संस्कार किये गए। इसके बाद सामूहिक हवन पूजन किया गया। गायत्री मंत्र के साथ लोगों ने बारी बारी से आहूति दी। अपने परिवार की सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में गजेन्द्र सिंह, अनित कपिला, रश्मि कपिला, राजेश मिश्रा, मधुरेन्द्र सिंह, विभूति शरण सिंह, भूपेन्द्र शर्मा (अधिवक्ता), संतोष विश्वकर्मा, किशोर कुमार, कमाल श्रीवास्तव, जितेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.