गिरडीह, मार्च 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के खरगडीहा में आयोजित नौ दिवसीय श्री हनुमान प्रतिष्ठा महायज्ञ रविवार को भव्य और भक्तिमय वातावरण में पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। यज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को दिन में महा लंगर का आयोजन किया गया एवं रात्रि में विख्यात कथा वाचिका दीप्ती श्री और आचार्य विनय पाठक ने अपनी मधुर वाणी में श्रीराम कथा के अंतिम प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने हनुमान जी की भक्ति और शक्ति पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा की समाप्ति के बाद विधिवत हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रविवार दोपहर में गाजे-बाजे और जयघोष के साथ खरगडीहा में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.