फतेहपुर, मार्च 17 -- जाफरगंज। सिद्धपीठ दंडी आश्रम सतिधाम बिन्दौर में आयोजित भव्य रामकथा का समापन मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के बीच हुआ। इस अवसर पर रुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति विधिवत संपन्न कराई गई, जिससे पूरा आश्रम परिसर धार्मिक उल्लास से सराबोर हो गया। आश्रम के महंत स्वामी श्री श्री 108 दिव्यानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रामकथा का वाचन चित्रकूट से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक श्री शिवदास जी महाराज ने किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के समापन अवसर पर यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति दी गई। साथ ही आश्रम में दर्जन से अधिक बटुकों का यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.