बहराइच, मार्च 11 -- विशेश्वरगंज संवाददाता। विकास खण्ड कार्यालय के सामने 6 मार्च से चल रहा शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ बुधवार को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर यज्ञोपवीत, दीक्षा, नामकरण एवं विद्यारंभ सहित विभिन्न संस्कार विधिवत कराए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के उपरांत दांपत्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 21 दंपतियों ने आदर्श वैवाहिक जीवन के सूत्रों को जाना। शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य जय प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों में अनेक प्रकार की विकृतियां देखने को मिल रही हैं। पहले विवाह सात जन्मों का पवित्र बंधन माना जाता था, लेकिन आज पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव से यह संबंध एक अनुबंध की तरह देखा जाने लगा है। उन्होंने उपस्थित दंपतियों को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्श वैवाहि...