दुमका, अप्रैल 19 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।मयूरनाथ में राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव से शनिवार को संपन्न हो गया। पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। पूर्णाहुति के बाद आरती हुई। मौके पर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अंतिम दिन हवन कुंड में पूर्णाहुति और विशेष पूजा के साथ भागवत कथा का समापन हुआ। कथा वाचिका महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यान मूर्ति ने कहा कि नित्य भगवान नाम का स्मरण करना चाहिए, कलयुग में भगवान नाम का स्मरण ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता का महत्व समझाते हुए कहा कि भगवत गीता में मनुष्य के जीवन का सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.