भागलपुर, अप्रैल 27 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर में लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हो गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। इस दौरान पूरे आयोजन स्थल पर अखंड रामधुन, भागवत कथा और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित पारसनाथ शुक्ला के सान्निध्य में गजेंद्र मिश्र, अभिषेक शुक्ला, अंकित शर्मा, रितेश तिवारी, बलजीत पांडे सहित अन्य सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इस पंचकुंडीय महायज्ञ में 111 विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं । यह भी पढ़ें- विष्णुपद: पूर्णाहूतिके साथ महायज्ञ का समापन, आज भव्य ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.