सोनभद्र, जनवरी 28 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण में चल रहे 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शताब्दी समारोह बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूर्णाहुति देकर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन प्रात: काल से ही कई पालियों में यज्ञ भगवान को गायत्री महामंत्र सहित विशिष्ट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां समर्पित की गईं। दीक्षारंभ और विद्यारंभ संस्कारों के साथ देवस्थापना का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान ओबरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इंजीनियर सोमनाथ मिश्र ने पत्नी के साथ देवमंच, सर्वतोभद्र वेदिका पूजन और आरती और विसर्जन किया। ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आर के अग्रवाल ने देवमंच पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.