समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के पूर्णाही गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी खुशबू कुमारी, राजू रंजन एवं चांदनी कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान उक्त गांव से नरेश महतो, राकेश महतो,भोला महतो एवं सुनील महतो को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- अररिया : कुआड़ी पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.