पूर्णाडीह के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक
औरंगाबाद, जून 2 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव के पास मंगलवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उमंगा-देव मुख्य सड़क पर पूर्णाडीह गांव के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में सलैया थाना क्षेत्र के बरड़ी गांव निवासी अरमान अंसारी, मोहम्मद परवेज और मोहम्मद मुकीम घायल हो गए। तीनों बाइक से देव जा रहे थे। पूर्णाडीह गांव के पास पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.