शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के दौरान पूर्णागिरी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले से बड़ी संख्या में लोग टनकपुर के लिए रवाना हो रहे हैं, जिससे ट्रेनों में भारी भीड़ हो गई है। आरक्षित कोच पहले से ही फुल चल रहे हैं, जबकि स्लीपर और सामान्य डिब्बों में भी यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। त्रिवेणी एक्सप्रेस और पीलीभीत जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। कई यात्रियों को सीट न मिलने के कारण किसी तरह यात्रा करनी पड़ रही है। बढ़ती भीड़ के चलते रेलवे प्रशासन के सामने व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। यात्रियों ने अतिरिक्त डिब्बे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्द...