पूर्णागिरि रोड में चेकिंग की, दो वाहन सीज किए
चम्पावत, मई 28 -- सतीश जोशी, चम्पावत। टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग में परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो वाहन सीज किए। जबकि 60 अन्य वाहनों के चालान किए गए। पूर्णागिरि मार्ग पर एआरटीओ मनोज बगोरिया के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ ने बताया कि जांच के दौरान सर्वाधिक कार्रवाई ओवरलोडिंग के खिलाफ हुई। जिसमें कुल 26 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर दौड़ रहे 19 वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे सात चालक, बिना परमिट के संचालित हो रहे चार वाहन, ड्रिंक एंड ड्राइव के दो और बिना फिटनेस के चल रहे एक वाहन का चालान किया गया। जबकि अन्य नियमों के उल्लंघन में भी एक चालान काटा गया। अभियान के माध्यम से लोगों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने और सुरक्षा मानकों को अपनाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.