पीलीभीत, मार्च 11 -- पीलीभीत। इज्जतनगर रेल मंडल से अपर रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनोज कुमार और डीसीएम निकिता ने स्टेशन पर पहुंच कर पूर्णागिरि मेले की भीड़ को देखा। साथ ही मेलार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की हकीकत को भी चेक किया। निर्देश दिए कि अतिरिक्त विकसित किए गए सर्कुलेटिंग एरिया में अस्थायी तौर पर शेड लगा कर मेलार्थियों को सुविधा दी जाए। एडीआरएम ने प्लेटफार्म एक और दो पर निरीक्षण किया। एक स्टेशन एक उत्पाद के तौर पर बना काउंटर अधिकारियों के सामने बंद था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ सफाई को लेकर सीएचआई और पे एंड यूज व्यस्था का भी आंकलन किया। साथ ही चल रह निर्माण कार्य पर भी सरसनी नजर डाली। हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंर्गत टूट फूट के बाद स्टेशन अधीक्षक के चैंबर के बगल में विकिसत किए गए प्लेटफार्म पर खुले आकाश के नीचे अब ...