शाहजहांपुर, मार्च 8 -- त्तराखंड स्थित टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम का मेला शुरू होते ही शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। हजारों श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते स्टेशन पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधाओं को दुरुस्त कराते हुए आवश्यक प्रबंध शुरू कर दिए हैं। पीलीभीत जाने वाली ट्रेन के आने से पहले ही प्लेटफार्म पर भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो रहे हैं। ट्रेन का इंतजार करते हुए प्लेटफार्म पर हजारों श्रद्धालु सुबह से शाम तक बने रहते हैं। पीलीभीत की ओर से आने वाली ट्रेनों के कोच पहले से ही ठसाठस भरे हुए पहुंच रहे हैं। ऐसे में ट्रेन शाहजहांपुर पहुंचने पर चढ़ने वाले यात्रियों की भीड़ कोच में चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की होने लगती है। यात्रियों के लिए सीट त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.