पीलीभीत, मार्च 9 -- पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले में आने वाले मेलार्थियों की सुविधा को लेकर स्वास्थ्य विभाग आखिरकार चेता और रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी गई। रविवार के अंक में हिंदुस्तान ने स्टेशन पर एंबुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से हो रही परेशानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग के जिम्मेदार हरकत में आए और स्टेशन परिसर में एंबुलेंस तैनात कर दी गई। पूर्णागिरि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से पीलीभीत पहुंचते हैं और यहां से आगे टनकपुर के लिए रवाना होते हैं। ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ने या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने से मेलार्थियों को परेशानी उठानी पड़ सकती थी। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस तैनात कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.