पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। पूर्णागिरि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से होकर पीलीभीत जंक्शन पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी सी है। जंक्शन पर न तो अभी अपरिहार्य स्थितियों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है और न ही मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध है। यही नहीं शौचालय की व्यवस्था भी बढ़िया नहीं है। यहां लोगों को साबुन तक साथ लाना होता है। मेला अवधि में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पीलीभीत जंक्शन होकर मां पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। भीड़ बढ़ने के बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिए अभी जरूरी इंतजाम पूरे नहीं कराए गए हैं। किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब होने या आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन परिसर में एंबुलेंस की व्यवस्था अभी नहीं हो सकी है। स्टेशन के बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.