चम्पावत, अप्रैल 8 -- मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। श्रद्धालु जत्थों के रूप में मां पूर्णागिरि के धाम पहुंच रहे हैं। टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शारदा घाट में पवित्र स्नान करने के बाद जयकारों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। बुजुर्गों और युवाओं में माता के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा है। श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा के बावजूद पूरे जोश और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मेले को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मार्ग में जगह-जगह स्वास्थ्य, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.