चम्पावत, मार्च 9 -- चम्पावत। मां पूर्णागिरि मंदिर मार्ग पर स्थाई पथ प्रकाश व्यवस्था होगी। इसके लिए ऊर्जा निगम ने ई-निविदा जारी की है। योजना के तहत ककराली गेट से पूर्णागिरी मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लाइन निर्माण होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लगने से लाखों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...