चम्पावत, मार्च 2 -- टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम के कपाट 24 घंटे खुलेंगे। चार से 15 जून तक मेला समाप्त होने तक कपाट खुले रहेंगे। अब तक सुबह सात से शाम आठ बजे तक ही मंदिर के कपाट खुलते थे। पूर्णागिरि मंदिर समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया। आगामी चार जून से श्रद्धालुओं को अब मां पूर्णागिरि के दर्शन 24 घंटे हो सकेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि चार मार्च से रात दिन मंदिर के कपाट खुल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...