चम्पावत, मार्च 30 -- टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन कर वापस लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। दर्शन के बाद लौट रहे युवक की एकाएक तबियत बिगड़ गई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक शाहजहांपुर का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय निखिल गुप्ता पुत्र अवशेष गुप्ता निवासी सराय काइयां, शाहजहांपुर, यूपी मित्र धीरज के साथ मां पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन कर वापस लौटते समय काली मंदिर के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...