चम्पावत, मार्च 24 -- टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए काली मंदिर और मुख्य मंदिर में बैरिकेडिंग की। टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष किसन तिवारी ने बताया कि मेले के उद्घाटन से लेकर अब तक करीब छह लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। नवरात्र के चलते प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंच रहे हैं। जिससे पूरे मेला क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेला प्रशासन सजग है। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की तैन...