चम्पावत, मार्च 17 -- डीएम मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत की ओर से सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मुख्य मंदिर परिसर तथा संपूर्ण मंदिर मार्ग पर वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। तीर्थयात्रियों की सुविधा, स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान विशेष रूप से संचालित किया गया। इस दौरान मुख्य मंदिर परिसर, ठुलीगाड़, भैरव मंदिर मार्ग तथा विभिन्न विश्राम स्थलों के आसपास जमा कूड़ा-करकट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट का व्यवस्थित रूप से संकलन एवं निस्तारण किया गया, जिससे सम्पूर्ण मार्ग को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर मार्ग एवं प्रमुख स्थलों पर चूने का छिड़काव भी कराया गया, जिससे संक्रमण की आशंका को कम किया जा सके तथा वातावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.