कन्नौज, मार्च 8 -- बिशुनगढ़, संवाददाता। कस्बे से मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर जाने वाले भक्तों का उत्साह देखने लायक रहा। यात्रा पर निकलने से पहले सभी भक्तगण किला शिव मंदिर और सुमित गुप्ता के कारखाने के पास एकत्रित हुए, जहां पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान अखिलेश राजपूत और अजय यादव ने फीता काटकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने सभी भक्तों को माला पहनाकर, तिलक लगाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही यात्रा के लिए आवश्यक खाने-पीने की सामग्री भी भक्तों को भेंट की गई। इसके बाद करीब 50 बाइकों का काफिला जयकारों के साथ कस्बे से रवाना हुआ। कुछ श्रद्धालु साइकिल यात्रा पर भी निकले। यात्रा के दौरान भक्त हरिद्वार, ऋषिकेश, चंडी देवी, मां पूर्णागिरि धाम, सिद्ध बाबा और नीमसार सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.