पूर्णागिरि धाम के लिए निकला श्रद्धालुओं का जत्था
लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। भीरा क्षेत्र के भानपुर गांव से शनिवार को छह श्रद्धालुओं का जत्था माता पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व गांव में भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के उद्घोष के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा पर निकले। भक्तों ने बताया कि वे माता के दरबार में पहुंचकर अपने परिवार, गांव व क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। उनका कहना है कि नवरात्रि में माता पूर्णागिरि के दर्शन का विशेष महत्व होता है और इस दौरान की गई प्रार्थनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.