चम्पावत, मार्च 11 -- टनकपुर में मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन के लिए जा रही बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की ह्दयगति रुकने से मौत हो गई। परिजन महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। भैरव मंदिर चौकी इंचार्ज देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को ग्राम निश्रौली डामर, तहसील शाहाबाद, हरदोई निवासी 58 वर्षीय रामादेवी पत्नी सुरेश सिंह परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान झूठा मंदिर के पास रामादेवी चक्कर आने से गिर गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बुजुर्ग महिला को पास में स्थित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में ले गए। जहां डा. हिमांशु सरन ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला के पुत्र रामबाबू व अन्य परिजन शव को घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.