पूर्णागिरि जाते वक्त माता-पिता से बिछड़ी मुजफ्फरनगर की सात साल की बेटी
पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले में जाने के दौरान सात वर्षीय बच्ची अपने माता पिता से बिछड़ गई। रोते बिलखते मिली बच्ची को जीआरपी ने अपने पास बुलाकर उससे स्नेह पूर्वक जानकारियां लीं। मुजफ्फरनगर के रहने वाले माता पिता को सूचना दी गई। बच्ची के पिता और दादा मौके पर पहुंचे और एक दूसरे को देख कर सभी की आंखे छलछला उठीं। परिजनों ने जीआरपी को लिख कर दिया और अपनी बच्ची को सुपुर्दगी में लिया गया। मुजफ्फरनगर में रतनपुरी अंबरपुर निवासी नीशु कुमार पुत्र सुदंरपाल पत्नी डौली और सात साल की बेटी परी के साथ पूर्णागिरि जा रहे थे। इसी बीच स्टेशन पर बच्ची परी से बिछड़ गए। रात में रोते बिलखते मिली बच्ची से जानकारियां लेकर जीआरपी ने बेटी से मिले नंबर के आधार पर संपर्क किया। इसके बाद हड़बड़ाए हुए पिता और दादा जीआरपी पहुंचे। बेटी को देख कर पिता की आंखें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.