एटा, मार्च 29 -- एटा, दो दिन पहले लापता हुआ किशोर शनिवार रात को मिल गया। बिना बताएं पूर्णागिरि चला गया था। किशोर के मिलने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस ने बच्चें से जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि स्कूल में टेस्ट होने के चलते बेटा घर से चला गया था। कोतवाली नगर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी देवांश (15) पुत्र राकेश कुमार दो दिन पहले घर से चले गए उसके बाद से किशोर नहीं लौटे। किशोर के घर न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई और दोस्तों से जानकारी ली साथ ही रिश्तेदारी में भी कॉल कर जानकारी ली। बच्चें का पता नहीं चला। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे घरवालों ने बच्चें को कासगंज स्थित रेलवे स्टेशन से बरामद किया। बच्चें को घर पर लेकर पहुंचे और जानकारी की। जानकारी पर नगर पुलिस भी पहुंच गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.