पूर्णता प्रमाणपत्र के बिना फ्लैटों का कब्जा देने के मामले में जीडीए जवाब देगा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। पूर्णता प्रमाणपत्र के बिना फ्लैटों का कब्जा देने के मामले में अब जीडीए की तरफ से स्पष्टीकरण दिया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को प्राधिकरण के अधिकारी पूरा दिन दस्तावेज खंगाल कर पूरी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे। ताकि गुरुवार को कोई के सामने समस्त दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखा जा सके। जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए प्राधिकरण की तरफ से अपना पक्ष रखा जाएगा। इसके लिए दस्तावेजों को देखकर पूरी रिपोर्ट भी तैयार की गई है। प्राधिकरण के नियोजन व संपत्ति विभाग के प्रभारियों व कर्मचारियों ने बिल्डर की पूरी फाइल निकालकर उसका अध्ययन किया और जरूरी सभी दस्तावेजों को रिपोर्ट में शामिल किया। इसके साथ ही विधि विभाग के अधिकारियों से भी सलाह ली गई। उन्होंने बताया कि बिल्डर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.