भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भागलपुर में लंबे समय तक सक्रिय कार्यकर्ता रहे मयंक झा ने सोमवार को पूर्णकालिक दायित्वों से निवृत्त होकर व्यक्तिगत जीवन में वापसी की। उन्हें परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम खगड़िया में दक्षिण बिहार के तीन दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी परिषद की बैठक के अंतिम दिन हुआ। इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे ने कहा कि मयंक झा भले ही वे पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अपने दायित्वों से मुक्त हुए हैं, लेकिन वे आगे भी भागलपुर में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन के साथ जुड़े रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.