नई दिल्ली, मार्च 5 -- AI टूल्स हर मामले में लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं और इनमें ChatGPT सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स में से एक बनकर उभरा है। दुनिया भर के स्टूडेंट्स, डिवलपर्स और प्रोफेशनल्स अपने काम को आसान बनाने के लिए इसकी मदद ले रहे हैं। अब कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ChatGPT Plus के कुछ यूजर्स जब अपनी सब्सक्रिप्शन कैंसल करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें एक सरप्राइज ऑफर फ्री में एक महीने की एक्सट्रा मेंबरशिप के तौर पर दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Reddit, X (पहले Twitter) और LinkedIn पर दावा किया है कि जब वे ChatGPT Plus की पेड मेंबरशिप कैंसल करने के लिए कैंसिलेशन पेज पर पहुंचे, तो वहां उन्हें एक स्पेशल मेसेज दिखाई दिया। इस मेसेज में यूजर्स को बिना किसी एक्सट्रा फीस के एक ...