नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- इंडिगो संकट के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में कहा है कि सरकार पूरे साल के लिए विमानों के किराए पर कैप नहीं लगा सकती। शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने लोकसभा में इस मामले पर जानकारी देते हुए यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि मौसमी उतार-चढ़ाव और मांग में आने वाले बदलावों को देखते हुए सरकार पूरे साल के लिए कीमतें तय नहीं कर सकती। गौरतलब है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में हजारों की संख्या में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ा है। इसका असर अब तक देखा जा रहा है जहां सरकार के दूरी के हिसाब से अधिकतम हवाई किराया तय करने के बाद भी टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार ने इस संकट की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति बनायी है। इसके अलावा इंडिगो को अपने विंटर शिड्यूल ...