गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम,संवाददाता। अब कक्षा 6वीं से 8वीं तक के छात्रों का वार्षिक परिणाम केवल एक परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि पूरे साल के प्रदर्शन से तय होगा। शिक्षा सत्र 2025-26 से नया असेसमेंट फॉर्मूला लागू किया जा रहा है, जिसके तहत अर्धवार्षिक परीक्षा, वार्षिक परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट के अंकों को जोड़कर 100 अंकों का अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। 6वीं से 8वीं तक नया असेसमेंट फॉर्मूला लागू: कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों का रिजल्ट तीन भागों में विभाजित अंकों के आधार पर बनेगा। पहले जहां वार्षिक परीक्षा को ही अधिक महत्व दिया जाता था, वहीं अब पूरे सत्र में छात्र की निरंतर पढ़ाई, प्रोजेक्ट कार्य, उपस्थिति और कक्षा में सहभागिता को भी बराबर अहमियत दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस सत्र में स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट परीक्षा के अंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.