मथुरा, जुलाई 31 -- श्रावण मास देवों के देव महादेव को समर्पित है, इसलिए सनातन धर्म में श्रावण मास को विशेष माह माना जाता है। इस माह में बड़ी संख्या में भक्त हरिद्वार, गोमुख, से गंगाजल लाकर महादेव का अभिषेक करते हैं। इसी को देखते हुए पालिका प्रशासन ने मीट की बिक्री करने वाले दुकानों को आदेश दिया है कि पूरे श्रावण मास में सोमवार के दिन मीट की सभी दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। गौरतलब हो कि बुधवार से श्रावण मास शुरू हो गया है, जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार, लेखाधिकारी योगेन्द्र रावत, समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि पूरे श्रावण मास में सोमवार के दिन मीट की सभी दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। यह भी पढ़ें- Firozabad News: श्रावण मास का शुभारंभ, शिव मंदिरों में तैयारियां पालिकाध्यक्ष ने बताया क...