मुरादाबाद, जून 17 -- शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना के कार्यालय पर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिवसेना का स्थापना दिवस 19 जून को पूरे नगर में भगवा ध्वज लगाकर धूमधाम से बनाने की रणनीति तय की गई। शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे वरिष्ठ पत्रकार थे। पत्रकार बंधुओ का सम्मान करके शिवसेना स्थापना दिवस मनाएगी। बैठक में मुख्य रूप से शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना, अरुण ठाकुर, महेश सिंह, हरी बाबू, संतोष कुमार, सुशील शर्मा, विनोद यादव, मनोज गुप्ता, रवि शंकर रस्तोगी, कुश सक्सेना, अभिषेक शर्मा, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, मयूर गुप्ता, भूरा भाई, सौरभ सक्सेना आदि शिव सैनिक शामिल रहे।

हिंदी...