पूरे वेग में बह रहा नदी का पानी
बाराबंकी, जुलाई 24 -- रामनगर। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से घट कर चार सेमी. पर आ गया। नदी पूरे वेग के साथ फैलाव लिए बह रही है। शुक्रवार की शाम छह बजे नदी का जलस्तर 106.110 सेमी आंका गया। बाढ़ संभावित गांवों सिसौंडा, दुर्गापुर, तपेसिपाह, लहडरा और करमुल्लापुर में लेखपालों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वहीं, बीडीओ देवेंद्र सिंह ने ग्राम सचिवों को गांवों में भेजकर स्थिति की निगरानी कराई। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता व तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व निरीक्षको को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Siwan News गुठनी: सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद विभागीय हलचल तेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.