पटना, दिसम्बर 30 -- बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के एक्शन के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग के अधिकारियों में इतना खौफ है कि उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग कर दी थी। हालांकि डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि पूरे विभाग को दुरस्त कर देंगे। सब अधिकारी स्वस्थ्य हो जाएंगे। सरकार जनता के लिए काम करती है, किसी की भावना आहत करना हमारा मकसद नहीं है। जमीन में खेल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में कृषि विभाग की जमीन का अधिकारियों की मिलीभगत से दाखिल खारिज करा दिया गया। उस समय कृषि मंत्री रहते हुए हमने सीओ पर कार्रवाई करने और अपील दायर करने के लिए न...