पूरे राज्य को सुखाड़ घोषित करने की मांग
रांची, जुलाई 19 -- रांची। रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि झारखंड में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून की कमजोर रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा होने के कारण धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। जलाशयों का जलस्तर अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। वर्षा आधारित खेती करने वाले किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। राज ने राज्य सरकार से अविलंब पूरे झारखंड को सुखाड़ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: झारखंड में मानसून सुस्त, अब भी 41 फीसदी वर्षा कम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.