पूरे यूपी में कोचिंग की सुरक्षा परखने को अभियान; लखनऊ जैसा हादसा रोकने को ऐक्शन में सरकार
नई दिल्ली, जून 23 -- लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित चार मंजिला इमारत में सोमवार दोपहर भीषण अग्निकांड में छात्र-छात्राओं और कर्मचारी समेत 15 लोग जिंदा जल गए। इस घटना के बाद योगी सरकार ऐक्शन में है। फिर ना हो लखनऊ जैसा हादसा, इसके लेकर सरकार अभियान चलाने जा रही है। पूरे यूपी में कोचिंग की सुरक्षा जांच को विशेष अभियान चलेगा। अवैध ढंग से सकरी गलियों व बिल्डिंगों में मानकों के विपरीत चल रहे कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसी जाएगी। प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाकर ऐसे अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं 72 जिलों में पंजीकृत 3172 कोचिंगों का सुरक्षा ऑडिट भी किया जाएगा। राजधानी के अलीगंज में अग्निकांड की दर्दनाक घटना के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.