पूरे यूपी को आंबेडकरमय करने की तैयारी, दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन
लखनऊ, अप्रैल 13 -- भारतीय जनता पार्टी संविधान शिल्पी डॉक्टर बीआर आंबेडकर की जयंती इस बार बहुत ज्यादा भव्य तरीके और धूमधाम से मनाएगी। पार्टी ने पूरे प्रदेश को आंबेडकरमय करने की तैयारी कर ली है। जयंती पर विभिन्न सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आंबेडकर महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में संगोष्ठियों के जरिए भी दलित समाज को जोड़ेगी। अलग अलग नेताओं को अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है। आंबेडकर जयंती मंगलवार को है लेकिन रविवार से ही कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमवार को बछरावां व लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पंकज चौधरी आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को दोपहर 2:30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.