पूरे प्रदेश में श्रेष्ठ बना जमशेदपुर का सीएम स्कूल
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- झारखंड के सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है, जिसके तहत अब उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को अन्य विद्यालयों का मार्गदर्शक बनाया गया है। इस कड़ी में पूरे प्रदेश में श्रेष्ठता की नजीर बन चुके जमशेदपुर के बीपीएम सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को अन्य सरकारी स्कूलों को श्रेष्ठ बनने की राह दिखाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के बाकी स्कूलों की स्थिति में सुधार लाने के लिए इस उत्कृष्ट विद्यालय के अनुभव और बेहतर प्रबंधन को साझा किया जाएगा। इसी उद्देश्य के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा एजुकेशनल इनिशिएटिव के सहयोग से स्वर्ण प्रमाणित (गोल्ड सर्टिफाइड) विद्यालयों की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली विषय पर विशेष वेबिनार शृंखला का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.