पूरे प्रदेश की आवाज है सुभासपा : अरविंद राजभर
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री अरविंद राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को केवल पूर्वांचल की पार्टी मानना गलत है। पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में गरीबों, वंचितों, अतिपिछड़ों, किसानों, मजदूरों और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली आयोजित होनी है। इस महारैली की जानकारी देने के लिए मंगलवार को लोहिया नगर स्थित अग्रसेन भवन में पार्टी ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.