पूरे परिवार को खत्म करने की कोशिश में खुद का भी गला रेत डाला, ऐसे बची सभी की जान
हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 30 -- यूपी के प्रयागराज में हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और भाभी पर जानलेवा हमला किया और इसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। कमरे में दो बच्चों के साथ परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की कोशिश की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता से पांच लोगों की जान बच गई। घटना से गांव में दहशत फैल गई। बनपुरवा गांव निवासी दारा उर्फ सुनील कुमार, जो कुछ दिन पहले आत्महत्या करने वाले सुशील कुमार का भाई है, शनिवार को कथित रूप से आपा खो बैठा। आरोप है कि उसने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसका सिर दीवार में पटककर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसने सुशील कुमार की पत्नी ज्ञान देवी पर भी हमला किया। आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.