देहरादून, अप्रैल 14 -- प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून 6 लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कुछ बड़े संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। यह हमारे संविधान की अपेक्षा है। उत्तराखंड ने संविधान की इस भावना को आगे बढ़ाकर पूरे देश को राह दिखाई है। पीएम मोदी ने यह भी संकेत दिए कि सरकार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के बारे में कुछ फैसले ले सकती है।'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर संसद में खास चर्चा पीएम ने कहा कि संसद ने दशकों के इंतजार के बाद 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पारित किया। इससे विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण पक्का हो गय...