पूरे दिन सतर्क रही जिले की पुलिस
गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे, जिसको लेकर पूरे दिन पुलिस सतर्क रही। मुरादनगर में कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री पुलिस लाइन पहुंचे। तो पुलिस लाइन से लेकर कलेक्ट्रेट तक रास्ते को बंद कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी पूरे रास्ते पर तैनात रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के चलते सुबह से ही कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे जिले में पुलिस की सतर्कता रही। पुलिस ने जिले को नो ड्रोन जोन घोषित कर रखा था। मुख्यमंत्री के रूट, चौराहों और कार्यक्रम स्थल पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। साथ ही क्षेत्र के एसीपी और थाना प्रभारी पर मौके पर मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था और यातायात राजकरन नय्यर ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.