मऊ, दिसम्बर 21 -- मऊ, संवाददाता। पिछले दस वर्षों की तुलना में इस बार दिसंबर महीने में औसत तापमान सबसे कम होने के कारण ठंड अधिक है। मौसम विभाग इसके पीछे पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी ,लगातार सर्द हवा के चलने और पश्चिमी विक्षोभ बना मुख्य कारण बता रहा है। अभी फिलहाल आने वाले दिनों मे भी इसी तरह का मौसम बने रहने की गुंजाइश बनी हुई है। रविवार को भी लगातार चौथे दिन सूर्यदेव के दर्शन नही हुए। सुबह कोहरा के साथ देर शाम सर्द हवा चलती रही। हालांकि दोपहर तक कोहरा छट गया, लेकिन आसमान में धुंध छाई रही। इस दौरान लोग गलनभरी ठंड से कंपकपाते नजर आए। बाजरों और सड़कों पर भी कम ही आवागमन दिखा। दिन में अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना जाता है कि पौष महीने में दिन की अपेक्षाकृत रातें अधिक ठंड होती हैं। पिछले दस वर्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.