बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता जनपद में इस समय दो दिन से पूरा जिला भीषण शीतलहर की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ व पहाड़ों में हो रही बर्फवारी के कारण सर्द हवाएं लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही हैं। दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। इससे लोग सर्दी से बचने के लिए कहीं अलाव तो कहीं रजाई का सहारा ले रहे हैं। सर्दी के कारण बाजार में सन्नाटा है और छोटे व रोज खाने कमाने वाले दुकानदारों का रोजगार मंद पड़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सप्ताह भर कोहरे व सर्दी से राहत की संभावना नहीं है। शनिवार को अधिकतम 14 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। शनिवार को सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद पूरे दिन धुंध व बदली छाई रही। इससे सूर्यदेव की झलक पूरे दिन नहीं मिली। शुक्रवार को भी पूरे दिन सर्द हवाएं चलीं और धूप नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.