कन्नौज, फरवरी 20 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन और प्रशासन के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन ने निराश्रित आवारा घूम रहे गोवंश पकड़ने का अभियान चलाया। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में पूरे दिन में नगर पालिका की टीम एक गोवंश को पकड़ सकी। पकड़े गए गोवंश को गौशाला भेज दिया गया। पिछले दिनों शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंश को लेकर सख्ती दिखाई। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को गोवंश पकड़ने के लिए नगर में अपनी टीम भेजी। पालिका की टीम ने पूरे दिन चलाए गए अभियान में मात्र एक गोवंश को ही पकड़ पाया । बताया गया है कि पालिका टीम ने पावर हाउस परिसर से एक गोवंश को पकड़ कर कैटल कैचर वाहन से सिकंदरपुर स्थित गौशाला में संरक्षित कर दिया। पालिका कर्मी प्रसन्नजीत मिश्रा ने बताया कि गोवंश पकड़ने के लिए आज से अभियान शुरू किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.