मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- जनपद में पिछले कई दिनों से शीतलहर चल रही है, जिस कारण अत्यधिक सर्दी व कोहरेके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकलने से अत्यधिक ठंड के चलते काम की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कड़ाके की ठंड में बच्चे से लेकर बूढ़े तक बीमार हो रहे हैं। लोगों में हार्टअटैक व अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी अधिक बढ़ गया है। जनपद में कड़कड़ाती सर्दी के सितम से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सर्दी का आलम यह है कि लोगों को काम करने में भी काफी कठिनाई हो रही है। शहर में दो दिन से आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूरज भी बादलों की ओट में छिपा है, जिस कारण धूप नहीं निकली और शीतलहर अधिक चलने से ठंड काफी बढ़ गयी है। अत्यधिक सर्दी के कारण सुबह के समय काम पर निकले लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.