हाथरस, मार्च 29 -- हाथरस। मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिन तक मौसम बिगड़ने को लेकर जारी किए गए अलर्ट का रविवार की शाम को असर देखने को मिला। शाम को पांच बजे अचानक से मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में काले बादल घिर आए। इससे बारिश होने के आसार बन गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम को ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी खुशनुमा बना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और सूर्य देव ने दर्शन दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज हो गई। दोपहर में धूप के तेवर काफी ज्यादा उग्र बने रहे। जिसके चलते दोपहर में लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर में धूप के चलते लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। इस वजह से शहर के बागला मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.