नई दिल्ली, मई 13 -- दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने की कोशिश की, लेकिन पूरे दिन इंतजार के बावजूद मुलाकात नहीं हो सकी। देर शाम हालात तब और गरमा गए जब सौरभ भारद्वाज समेत कई आप पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी आप नेताओं ने लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर दी। दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुरुआत में ट्वीट कर बताया कि वह महिला पार्षदों के साथ एलजी से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने लिखा कि तीन साल की बच्ची के रेप मामले में पीड़िता के परिवार को कथित तौर पर धमकाने वाले डीसीपी और एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वे एलजी से मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब ...