पूरे दिन आसमान से बरसती आग ने किया पसीना-पसीना
हाथरस, जून 8 -- हाथरस। जिले में अब लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है तो उमस की वजह से लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है। सोमवार को भी लोगों को तेज धूप और भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा। बात तापमान की करें तो रोजाना तापमान में बढ़ोतरी हो रही है इससे गर्मी से निजात पाने के फिलहाल अभी आसार नहीं दिख रहे हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली तो लोग दोपहर से पहले ही बेहाल होने लगे। तेज धूप के साथ ही गर्मी भी बढ़ती गई, हवा के न चलने से भी लोगों को पेड़ों के नीचे भी सुकून नहीं मिला। दोपहर तक पारा बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों को जमकर पसीना बहाना पड़ा। दिन भर तपिश, गर्मी और उमस की वजह से लोग बेहाल रहे। दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.